सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रतलाम मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ*

संख्‍या 466/2026-27 दिनांक :17.09.2026
 
*रतलाम मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ*
 
रतलाम, 17 सितम्बर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 17 से 30 सितम्बर 2025 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े की शुरुआत महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे एवं मंडल रेल प्रबंधक रतलाम के हिंदी दिवस संदेश वाचन के साथ हुई।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने अपने संदेश में कहा कि रतलाम मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सराहनीय कार्य किया गया है, फिर भी इसमें और अधिक प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों, विशेषकर ई-ऑफिस पर कार्य करते समय अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग करने के बारे में कहा । श्री कुमार ने आगे कहा कि हमें सभी भाषाओं के सरल एवं प्रचलित शब्‍दों को आत्‍मसात करते हुए हिंदी को सुगम और सर्वव्‍यापी बनाना है। 
इस अवसर पर अधिकारियों के लिए राजभाषा प्रश्नमंच प्रतियोगिता, हिंदी सुलेखन प्रतियोगिता, हिंदी निंबंध प्रतियोगित का आयोजन भी किया गया। पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए हिंदी निबंध लेखन, हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, वाक प्रतियोगिता, प्रश्नमंच आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 
इस दौरान प्रसिद्ध साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। पखवाड़े का समापन 30 सितम्बर को किया जाएगा, जिसमें राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी  #Ratlam  रतलाम / शिवगढ़: -  प्रधान संपादक जितेंद्र वर्मा उप संपादक पंडित मनोज शर्मा,   जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को रतलाम पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतिका के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जमीन के विवाद और समाज में बदनामी के डर से उसके अपने ही प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी थी। दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अन्नुसिंह (पिता कमजी डामोर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि रोजाना घर के बरामदे में खाट पर सोने वाली देवीबाई (पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर) आज जमीन पर पड़ी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि देवीबाई अपनी खाट के पास खून से लथपथ मृ...

सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह

अनूठा बन्धन –जिंदगी की नई शुरूवात सविधान के साथ , सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह  , सविधान की किताब पर हाथ रख कर लिए सात जन्मों के सात वचन ...... . तुषार शर्मा रतलाम / महू  – वर्तमान काल में शादी विवाह करने कराने वाले लाखो करोड़ों खर्च करके किए गए विवाह की तारीफ तो लोगो के मुंह से आपने सुनी होगी .. किंतु इस बात को कटाक्ष देते हुए रतलाम के एक दूल्हे और महू की दुल्हन ने अपना विवाह नए अंदाज में करके अपनी जिंदगी की शुरूवात को सविधान के अनुरूप लाया है रतलाम और महू के दूल्हे और दुल्हन ने अपना वैवाहिक जीवन सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली में उनकी ही प्रतिमा के समक्ष जाकर शुरू किया गया यही नहीं इस जोड़े ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सविधान की किताब पर हाथ रखकर जीवन भर साथ जन्मों तक जीने का वचन भी लिया .. आज बात की जाए दूल्हे की तो उसका नाम आशीष बालोद्र है दूल्हा रतलाम के एक गरीब परिवार से होकर हेल्थ इ...